फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन लोग करें या न करें, लेकिन ट्रैफिक पुलिस लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। शहर में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की ओर से नाके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों ने हेलमेट अपनी बाजू, स्कूटी की डिक्की या शीशे के साथ लटकाया होता है, उन्हें रोक कर हेलमेट पहनाया जा रहा है, लेकिन जो बिना हेलमेट पकड़े जा रहे हैं, उनके चालान भी काटे जा रहे हैं।

वाहन चलाते मोबाइल कान पर लगाने वालों को भी रोका जा रहा है और उन्हें ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेजीडेंसी रोड पर पुलिस ने सोमवार को नाके लगाए और जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात भी किया था।
विज्ञापन


कई वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया। शहर के ज्यूल चौक, कनाल रोड, बिक्रम चौक, एशिया चौक, जानीपुर, डोगरा चौक, सहित शहर के कई हिस्सों में नाके लगाए गए थे।

मेटाडोर चालकों को भी बीच-बीच में रेलिंग से आगे रुकने को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि इसके चलते जाम न लगे। पीछे से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना न करना पड़े।   
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें