फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा, 50 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। शहर के इंदिरा चौक, डोगरा चौक, पक्का डंगा, रिहाड़ी, परेड, गांधीनगर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान निमयों का उल्लंघन करने वाले 50 बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटने के साथ कई बाइक जब्त कर ली गईं। एसएसपी ट्रैफिक के निर्देश पर चलाए अभियान में बाइक की मॉडिफिकेशन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

----------
इंदिरा चौक पर फुटपाथ खाली करवाया
यातायात पुलिस ने इंदिरा चौक पर फुटपाथ पर अवैध रूप से सामान रखने पर रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की और सामान को हटाया गया। लोगों की परेशानी को ध्यान रखते हुए यह कार्रवाई की गई। गौर हो कि इंदिरा चौक के फुटपाथ पर अवैध रूप से रेहड़ी-फेड़ी लगाई जा रहीं है, जिससे राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार फुटपाथ को खाली करवाया और दोबारा यहां रेहड़ी-फड़ी लगाने पर जुर्माना और सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें