फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ट्रैफिक कर्मियों की दो माह तक छुट्टियां रद्द

Thu, 30 Jun 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Desk
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने अपने कर्मचारियों की दो माह तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। हालांकि यह फैसला श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर लिया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रैफिक कर्मियों को प्रत्येक नाके पर 100 के करीब चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस में एसओ के 40 और डीटीआई के 50 चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें ट्रैफिक पुलिस कर्मी बिना हेलमेट, ओवर लोडिंग या बिना लाइसेंस वालों को ही निशाना बना रहे हैं, जबकि बिना सीट बेल्ट, रांग साइड, ट्रैफिक सिगनल जंप करने वाले और ट्रिपल राइडिंग वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ट्रैफिक कर्मियों का कहना है कि पिछले दो माह से रोजाना 300 से 400 चालान काटे जा रहे हैं, जिनमें से हर प्रकार के वाहनों के चालान शामिल है। 

ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, जानीपुर, बस स्टैंड, शकुंतला, नरवाल, सतवारी, ग्रीन बेल्ट और पनामा चौक सहित शहर के अन्य हिस्सों में नाके लगाए जा रहे हैं। जहां रोजाना प्रत्येक नाके पर 90 के करीब चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के मुताबिक उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है। उन्हें किसी जरूरी काम के लिए भी छुट्टी नहीं दी जा रही है। अधिकतर स्टाफ के लोगों के लिए परेशानियां बनी हुई हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत ट्रैफिक के उच्चाधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें