फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित

Wed, 20 Mar 2019 02:16 PM IST
शाहरुख खान एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विशेषकर रामबन जिले के पनथियाल और रामसू में भूस्खलन के खतरे की आशंका के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाले सभी वाहनों को बुधवार सुबह उधमपुर में रोक दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार जवाहर सुरंग पर हल्की बर्फ पड़ रही है और राजर्माग के शेष हिस्से में बारिश हो रही है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह से पनथियाल के नजदीक राजमार्ग पर पहाड़ी से रूक-रूक कर पत्थर गिरने की भी खबर है जिसके कारण मार्ग असुरक्षित हो गया है।’’ 

उन्होंने बताया कि अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यातायात चलाने का निर्णय मौसम में सुधार होने और सड़क से मलबा हटाने के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें