जम्मू। पुलिस की तरफ से पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बड़े पैमाने पर लोगों के वाहन जब्त किए जा रहे हैं। साथ ही चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की खरीद पर राहत दी गई है। अधिकतर दो पहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। पुलिस की ओर से हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर, कानाचक, दोमाना, सतवारी, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। एक पुलिस अफसर ने बताया कि लॉकडाउन में अधिकतर लोग दो पहिया वाहनों पर निकलते हैं। लेकिन यह लोग हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले में लगभग 200 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए और 50 से अधिक वाहन जब्त किए गए। ब्यूरो