जम्मू। लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ माह बाद मंगलवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली उपकरणों की दुकानें सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी। बिजली उपकरणों की दुकानें खोलने के लिए मंगलवार, वीरवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। इसमें एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर, एलईडी, वाशिंग मशीन आदि की बिक्री होगी। इलेक्ट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन एंड रिटेल एसोसिएशन के प्रधान वेद राज शर्मा के अनुसार मंगलवार को बिजली उपकरणों की दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। शहर में करीब 140 डीलरों द्वारा दुकानें खोली जाएंगी। इससे पहले प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रानिक में पंखे आदि बेचने की अनुमति दी गई थी। इसी तरह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक हार्ड वेयर की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। ब्यूरो