फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सजा दरबार, पहले ही दिन थम गई शहर की रफ्तार

विज्ञापन
दरबार जम्मू आते ही लगने लगे ट्रैफिक जाम। सोमवार को शालामार के पास लगा जाम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू। छह माह बाद फिर सोमवार को जम्मू में सरकार का दरबार सजा गया। श्रीनगर से दरबार के जम्मू में पहुंचने के पहले ही दिन जम्मू शहर की रफ्तार थम गई। जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस कारण आज लोगों के साथ यातायात पुलिस कर्मियों को भी परेशानी से जूझना पड़ा। शहर के अप्सरा रोड और परेड में यातायात के एकतरफा होने के बावजूद भी शाम को लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

परेड में एकतरफा आवाजाही होने के बावजूद भी दोनों तरफ से निजी वाहन दौड़ते रहे। इसके अलावा केनाल रोड, बीसी रोड, सतवारी चौक और त्रिकुटा नगर में भी जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही पुलिस और यातायात पुलिस विंग के आला अधिकारी स्वयं शहर में पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते रहे, लेकिन इसके बावजूद भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई नजर आई। हालांकि सोमवार को शहर के अधिकतर बाजारों में रांग पार्किंग का आलम नहीं दिखा, जिससे थोड़ा आम लोगों को राहत मिली।
सोमवार को शहर के कोने-कोने पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। नागरिक सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, राजभवन सहित तमाम वीआईपी मूवमेंट वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, चौक चौराहों, एयरपोर्ट के बाहर पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती दिखी। कई जगहों अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें