फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पदों से हटाए गए प्रो. भीम सिंह फिर बने पैंथर्स सुप्रीमो

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुपकार गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद सभी पदों से हटाए गए प्रो. भीम सिंह फिर से पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो बना दिए गए हैं। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि, पार्टी की फै क्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रो. भीम सिंह के खिलाफ लिया फैसला वापस लिया गया है। अब प्रो. भीम सिंह पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें, शनिवार को पार्टी चेयरमैन ने गुपकार गठबंधन से जुड़े नेताओं के साथ मुलाकात करने पर पैंथर्स पार्टी सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। प्रो. भीम सिंह के खिलाफ पार्टी कार्रवाई की हो रही आलोचना के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि गुपकार गठबंधन के प्रति पार्टी के स्टैंड में कोई बदलाव नहीं है। हम इस गठबंधन की नीति का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. भीम सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेश के राष्ट्रहित से जुड़े मामलों पर अपने विचार रखेंगे। फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि प्रो. भीम सिंह ने स्टेट हुड की मांग की है जो पार्टी की मांग है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विरुद्ध एजेंडा चलाने वालों की कोशिश को पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें