कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में एक ट्रक की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। शनिवार सुबह काजीगुंड में शामपोरा पुल के पास JK03Q-9011 नंबर के एक ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी।
एक अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रैफिक अधिकारी की पहचान कुलपोरा निवासी अब्दुल साबिर भट के बेटे मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।