फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव: जम्मू शहर में 90 जगहों पर बनेंगे ट्रैफिक बूथ, बैठने-पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी होगी

Thu, 15 Jul 2021 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

शहर में इस समय चंद जगहों पर बूथ बने हैं। इनमें सतवारी, नरवाल, ज्यूल चौक समेत कुछ और लोकेशन हैं, लेकिन अब शहर में 90 जगहों पर बूथ बनेंगे। इसमें शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। पीने के लिए पानी, बैठने की जगह और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी, ताकि बारिश या धूप में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दरबदर न होना पड़े। 
विज्ञापन
डोगरा चौक के पास ई-चालान काटता ट्रैफिक पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 90 जगहों पर ट्रैफिक बूथ बनाए जाएंगे, इससे यातायात पुलिस कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने 10 दिन पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अपना प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को भेजा है। 

ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है, इसलिए बूथ में शौचालय की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। साथ ही धूप, बारिश से बचने के लिए बूथ बनाने को कहा गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर काम होने की उम्मीद है। कौशल शर्मा, एसएसपी, ट्रैफिक पुलिस 

विज्ञापन

ई-चालान के लिए 60 मशीनें दी गईं
शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटने में ई-चालान की व्यवस्था होगी। पूरी तरह से ई-चालान होंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को 60 मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों से लोगों के पैसे उसी समय उनके एटीएम कार्ड से काट लिए जाएंगे। या फिर पैसे लेकर उनको रसीद दे दी जाएगी। मशीन में नियम तोड़ने का ओफेंस फीड किया जाएगा। इसके बाद ओफेंस का जुर्माना कटकर रसीद दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें