फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नौ वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक विभाग के एएसआई सतपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीनी पुल, बिलावर फिंतर सड़क, बिलावर सुकराला सड़क, कटली बिलावर सड़क और अन्य कई लिंक मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों के दस्तावेज जांचे। इस दौरान हेल्मेट न पहनने पर पांच दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन

सीट बेल्ट न पहनने और दस्तावेज न होने पर चार कार चालकों के भी चालान किए। ट्रैफिक पुलिस ने कुल नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई की। एएसआई ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें