भद्रवाह। जिला विकास परिषद डोडा के अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल ने शुक्रवार को थानाला गांवा का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीडीसी सदस्य युद्धवीर सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क संपर्क आदि समस्याएं उजागर कर निवारण की मांग की। डीडीसी अध्यक्ष ने सभी मद्दों के जल्द निवारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।