फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पारंपरिक शिल्पों को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

Fri, 09 Apr 2021 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कारीगरों को मजबूत बनाने, पारंपरिक शिल्प कला को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट (जेटीएफआरपी) के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए कई कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मारा गया बुरहान वानी का चचेरा भाई इम्तियाज: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज

क्र्यूवेल/ चेन स्टिच आर्टिसन कलस्टर को कारपोरेट मामले मंत्रालय भारत सरकार की निर्माता कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया है। कारीगर कलस्टर को नूरारी क्राफ्ट निर्माता कंपनी लिमिटेड नाम से मंत्रालय द्वारा प्रमाणित किया गया है। इस कलस्टर से जुड़े करीब 600 कारीगरों को अब पारंपरिक शिल्पों को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द

विज्ञापन

कारीगरों के समग्र विकास के लिए जेटीएफआरपी के तहत शिल्प समूहों को इस तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि एक छत के नीचे उनके समूह को लाया जा सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेकेईआरए/जेटीएफआरपी डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने कहा कि जेटीएफआरपी के तहत पारंपरिक शिल्पों में पैपर माची (जादीबल), विल्लो विकर (गांदरबल), ऊन व पश्मीना (बांदीपोरा) का भी विकास किया गया है।

कलस्टर सदस्य शहीना कहती हैं कि नूरबाग कारीगर कलस्टर में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह अब प्रतिदिन 800-1000 कमाने में सक्षम हैं। एक अन्य कारीगर मैमुना ने कहा कि उनके उत्पादों के लिए अब सुनिश्चित बाजार समर्थन मिलेगा। जेटीएफआरपी ने नूरबाग में कलस्टर के विकास के लिए कंसल्टेंसी की सेवाएं ली हैं। इस कलस्टर में ज्यादा तर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें