फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में व्यापारियों के 16 को बंद-चक्का जाम का एलान, सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम

Thu, 12 Sep 2019 10:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) के संयुक्त मंच ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान कर दिया है। मंच ने रविवार तक का अल्टीमेटम जारी करते हुए चेतावनी दी है कि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो 16 सितंबर को जम्मू प्रांत बंद रहेगा। बंद में पूरी तरह से चक्का जाम होगा। 
विज्ञापन


मंच ने शासन व्यवस्था को भ्रष्टाचार के मंच पर विफल करार दिया। मंच ने व्यापारी वर्ग पर कई तरह के टैक्स थोपने का आरोप भी लगाया।

जेसीसीआई के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि सलाहकारों के माध्यम से राज्यपाल को लिखित में नगर निगम के भारी भरकम लेवी (एनओसी) टैक्स, वन टाइम टैक्स मोटर व्हीकल, सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 2019, आयकर, जीएसटी रिटर्न भरने की अवधि बढ़ाने, भ्रष्टाचार, बिजली सप्लाई आदि बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया गया है। 

लेकिन इन सभी पर सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है। चैंबर सदस्य 2014 में एम्स के लिए इकट्ठे हुए थे और आज भी जम्मू की बेहतरी के लिए एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें