फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देश के कोने-कोने से आ रहे पर्यटक, सम्मेलन से बढ़ेगी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिर से पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल बन रहा जम्मू-कश्मीर : यशा मुदगल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन के पुनरुद्धार के मजबूत रास्ते पर है। एक बार फिर देश भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल बन रहा है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक बड़े विचार मंथन सत्र के लिए एक साथ आए हैं। दो दिवसीय पर्यटन सचिवों के सम्मेलन से देश में मजबूत संदेश जाएगा कि जम्मू-कश्मीर न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि सभी प्रकार के पर्यटन के लिए एक पसंदीदा गंतव्य है।

ये बातें जम्मू-कश्मीर की पर्यटन आयुक्त सचिव यशा मुदगल ने मंगलवार को कही। दो दिवसीय सम्मेलन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी भाग लिया। यह हमारे लिए साल का सबसे बड़ा आयोजन है और इससे आने वाले सीजन के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई एक घटना के बाद पर्यटकों की संख्या में अस्थायी गिरावट आई थी लेकिन एलजी और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के प्रयासों की बदौलत अब पर्यटक वापस आ रहे हैं। हम बदलाव की राह पर हैं। जल्द ही पिछले साल की संख्या को हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें