फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टूरिस्ट हेल्पलाइन ने पर्यटक की मदद कर दिलाया पूरा रिफंड

Sat, 31 May 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पर्यटन निदेशालय जम्मू की टूरिस्ट हेल्पलाइन ने गुजरात से जम्मू घूमने आए पर्यटक की मदद कर उसे पूरा रिफंड दिलाया। पर्यटक ने विभाग की हेल्पलाइन 18008908457 पर कॉल कर अपनी परेशानी बताई थी।
विज्ञापन


मोरबी, गुजरात से जम्मू घूमने आए अशोक को एक स्थानीय सेवा के रद्द हो जाने पर रिफंड में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन समय पर टूरिस्ट हेल्पलाइन से संपर्क करने पर उनकी समस्या तुरंत सुलझा दी गई। शिकायत मिलते ही उधमपुर के पर्यटन अधिकारी डॉ राजेश रैना को मामला सौंपा गया।
उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर पूरी राशि वापस दिलवाई। तुरंत कार्रवाई होने पर रिफंड मिलने पर अशोक ने पर्यटन विभाग आभार जताया। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक पर्यटन एजाज कैसर ने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि यात्रा संबंधी सेवाएं केवल पर्यटन विभाग में पंजीकृत इकाइयों से ही लें, ताकि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें