फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव पलटने पर अपनी जान गंवाकर पांच जिंदगी बचाने वाले रऊफ की विदेश में भी सराहना

Mon, 03 Jun 2019 06:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
राफ्टर रऊफ अहमद डार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीरियत की मिसाल पेश करने वाले टूरिस्ट गाइड रऊफ अहमद डार (32) की बहादुरी और जज्बे की विदेश में भी सराहना हो रही है। रऊफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में लिद्दर नदी में डूबने से पश्चिम बंगाल के दो पर्यटकों सहित पांच लोगों को बचाकर नई जिंदगी दी। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग की पर्यटक ग्रिच वार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 3 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में वह कह रही हैं कि रऊफ की वजह से वह कश्मीर को जान सकीं। साथ ही कई यादें उनके जेहन में हैं। दो दिनों तक रऊफ ने कश्मीर की हर छोटी बड़ी चीजों की जानकारी दी। 

उन्होंने रऊफ को सच्चा हीरो बताते हुए कहा कि रऊफ जैसे व्यक्ति से कश्मीर है और कश्मीर रऊफ में। ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम पर्यटकों की नौका लिद्दर नदी में अचानक तेज हवाओं के झोंके में फंसने के बाद मावुरा के समीप पलट गई। पंजीकृत पेशेवर राफ्टर रऊफ अहमद डार (32) ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


उसने पांचों की जान तो बचा ली लेकिन खुद तेज धारा में बह गया। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। श्रीनगर से 96 किलोमीटर दूर पहलगाम में शुक्रवार शाम जब यह घटना हुई उस समय नौका में तीन स्थानीय लोग और पश्चिम बंगाल का एक दंपती सवार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें