जम्मू। मुख्य सचिव (सीएस) अटल डुल्लू ने कहा कि रियासी में बने प्रतिष्ठित अंजी खड्ड पुल और चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह दोनों स्थल अपनी इंजीनियरिंग प्रतिभा को दिखा रहे हैंं। इन पुलों को देखने के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने वीरवार को अपने रियासी दौरे के दौरान कहा कि पर्यटन बढ़ने से आर्थिक विकास भी होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को उक्त दोनों स्थानों के आसपास सहायक बुनियादी ढांचे और आगंतुक सुविधाओं के विकास का पता लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सूचनात्मक बोर्ड लगाने के लिए भी कहा। संवाद