फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में विशेषज्ञ एडवेंचर पर्यटन क ी संभावनाओं को तलाशने का काम करेंगे। इसमें पैरा ग्लाइडिंग, बेस जंपिंग, पैरा सेलिंग और राफ्टिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। इसके साथ ट्रैकिंग, राफ्टिंग, काइकिंग, राक क्लाइंबिंग, माउंटेनियरिंग, हाइकिंग और कैंपिंग गतिविधियों के स्थानों की शिनाख्त के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

पर्यटन निदेशक जम्मू दीपिका कुमारी शर्मा ने कहा कि मानसर और सुरुइंसर में जिप लाइन को शुरू करने के लिए अन्य एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वन्यजीव सहित अन्य संबंधित विभागों से क्लीयरेंस लेने पर काम किया जा रहा है। रंजीत सागर झील में वाटर एडवेंचर की अपार संभावनाएं हैं। इसमें बोटिंग, काइकिंग, नोइंग और राफ्टिंग गतिविधियों को किया जाएगा। विभाग की ओर से चिनाब दरिया पर बारादारी से अंबारां, अखनूर सेक्शन में राफ्टिंग को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। सनासर झील में एक्यू जोरविंग और शिकारा को शुरू किया जाएगा। पटनीटाप, सनासर, सुरुइंसर, सरथल, डगन, भद्रवाह और पुरथू, बसोहली में ईको कैंपिंग के लिए स्थानों की शिनाख्त की गई है। पादरी और जाई वैली, भद्रवाह को ईको एडवेंचर स्थल के रूप में विकसित करने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें