फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घाटी की वादियाें में सांस्कृतिक, सूफी व धार्मिक कार्यक्रम पर्यटन को लगाएंगे पंख

विज्ञापन
​शिकारा से डल झील की सैर करते सैलानी। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। कश्मीर की वादियों में बीते वर्ष रिकाॅर्ड पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबारी और विभाग गदगद हैं। यही सिलसिला मौजूदा वर्ष में भी जारी रखने के लिए विभाग ने रोडमैप तैयार करने पर मंथन शुरू कर दिया है। खासकर विदेशी पर्यटकाें को लुभाने के लिए।

इसके लिए पर्यटन विभाग 75 हेरिटेज व सांस्कृतिक स्थलों, 75 सूफी धार्मिक स्थल और 75 एडवेंचर ट्रैक विकसित करने जा रहा है।

कश्मीर में ट्रेन सेवा भी शुरू होने जा रही है, जो पर्यटन के लिहाज से अहम मानी जा रही है। कश्मीर हाउसबोट एसोसिएशन के प्रधान मंजूर पख्तून का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों में बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी घूमने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


2024 पर्यटन के लिए काफी अच्छा रहा। बड़ी संख्या में सैलानी घाटी घूमने पहुंचे। उम्मीद है कि आने वाला सीजन भी उतना ही शानदार रहेगा। खासकर स्कीइंग और खेलो इंडिया विंटर गेम्स जैसे इवेंट पर्यटकों को खींचेंगे। ट्रेन की शुरुआत भी पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि करेगी। हमसे दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई देशों के साथ-साथ यूरोप से भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने संपर्क किया है। कई रूसी पर्यटक स्कीइंग के लिए आते हैं। वे भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


-
पर्यटन योजनाओं में लाएंगे तेजी
कश्मीर में नई पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी। विश्व बैंक के सहयोग से कोकरनाग, बारादरी, भद्रवाह व दूधपथरी जैसे क्षेत्रों का विकास होगा। हमारा उद्देश्य है कि लोग श्रीनगर व गुलमर्ग के अलावा कोकरनाग और दूधपथरी जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचें। इस दिशा में एडवेंचर, ईको और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

- राजा याकूव

निदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें