महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटरों ने किया श्रीनगर का दौरा
- फोटो : ani
सरकार की ओर से कश्मीर में पर्यटकों की आवाजाही पर लगे प्रतिंबध को हटाए जाने के बाद महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटरों ने श्रीनगर का दौरा किया। कल यानी कि मंगलवार को टूर ऑपरेटरों की एक टीम कश्मीर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पर्यटन से जुड़े घाटी के कई क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं कश्मीर के पर्यटन निदेशक निसार अहमद वानी ने कहा कि हम कश्मीर में पर्यटन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। समीक्षा के बाद ही चरणवार पाबंदियां हटाई जा रही हैं। अब बिना किसी रुकावट के पर्यटक कश्मीर आ सकते हैं। मोबाइल सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि कारोबारियों से लेकर उद्योगपतियों को आतंकियों और अलगाववादियों से डरने की जरूरत नहीं है। सभी अपने रूटीन कामकाज शुरू करें। कहा, जम्मू-कश्मीर के संविधान पर बदलाव के फैसले को लेकर 4 अगस्त से राज्य में पाबंदियां लागू की गई थीं। इस कदम से लोगों के जान-माल की सुरक्षा का लक्ष्य था, जो पूरा हुआ है।