फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अविनाश राय खन्ना ने श्रीनगर में ग्राम प्रधानों से की मुलाकात, विकास का किया वादा

Wed, 16 Oct 2019 10:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बुधवार को श्रीनगर में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घाटी के लोगों की समस्याएं जानी, साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इससे पहले मंगलवार को खन्ना ने शोपियां में आतंकवादियों द्वारा की गई ट्रक चालक की हत्या पर दुख जताते कहा कि ट्रक ड्राइवर को मारना आतंकियों में अनुच्छेद 370 हटने की बौखलाहट को दर्शाता है। इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा घाटी में शांति और विकास लाएगी। 370 हटने के बाद उनका यह घाटी का पहला दौरा है। खन्ना का घाटी में पहला दौरा है।

विज्ञापन


मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खन्नाबल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद घाटी में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। जनता अपने काम में जुटी है। श्रीनगर से अनंतनाग के रास्ते में काफी जगहों पर जाम भी देखने को मिला। पंजाब और अन्य राज्यों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं। वहां की सरकारें उन्हें पूरी सुरक्षा दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद भाजपा ने कई जगहों पर कार्यक्रम किए। ब्लड डोनेशन कैंप लगाए, स्वच्छता अभियान और प्लांटेशन ड्राइव चलाई। पार्टी यहां भी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। घाटी की जनता यहां विकास और शांति चाहती है। नजरबंदी पर उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया है, किसी पार्टी पर बैन नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें