फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: डा. निर्मल सिंह

Wed, 22 Mar 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है, इसलिए इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। एक राहत शिविर के उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम ने 500 जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक आरएस पुरा डा. गगन भगत, भाजपा नेता ममता सिंह, बरिंदर शर्मा, सरदार हरदयाल सिंह अमन आदि मौजूद थे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह राहत शिविरों और कार्यों का आयोजन करते हुए सामाजिक और अन्य संबंधित क्षेत्रों में संरक्षक की भूमिका अदा करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन ने राष्ट्रवादी विचारों को मजबूत करने में भी योगदान दिया है और पंजाब में चरम पर आतंकवाद के दौरान भी अपने प्रकाशनों और अन्य संबंधित गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद को बल दिया। सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लाला जगत नारायण ने भी जीवन दिया और राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों शहीद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें