फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों से टोल वसूलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सरोर क्षेत्र में लगाए गए टोल प्लाजा पर पहले सांबा जिले के निजी वाहन चालकों को टोल में छूट दी गई, लेकिन अब सांबा जिले के वाहन चालकों से भी टोल वसूले जाने का हर और से विरोध होना शुरू हो गया है। स्थानीय निवासी राहुल, गुरदेव सिंह, राकेश सिंह, विनोद सिंह, गुलशन कुमार आदि ने बताया कि सरोर टोल प्लाजा सांबा जिले में है।
विज्ञापन

पहले सांबा जिले के वाहन चालकों को टोल से मुक्त रखा गया। अब जिले के वाहन चालकों से भी टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को यूटी बनाने का एक बड़ा तोहफा टोल के नाम पर लोगों को दिया जा रहा है। पहले से ही कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन से लोगों के कारोबार प्रभावित होकर रह गया है। आम लोग काफी परेशान है। उनके अनुसार टोल लगाने के समय लोगों को आश्वासन दिलाया जाता है कि स्थानीय वाहन चालकों से टोल नहीं वसूला जाएगा। बाद में जबरदस्ती ही लोगों से टोल वसूला जाता है। उन्होंने उप राज्यपाल से मांग उठाई है कि वह स्वयं हस्तक्षेप कर सांबा जिला के वाहनों को टोल मुक्त रखा जाए अन्यथा युवा वर्ग सड़कों पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें