फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए 1300 भक्तों को टोकन

Wed, 29 Jun 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
जिला प्रशासन और पर्र्यटन विभाग की ओर से संगम रिजोर्ट, रेल हेड कांप्लेक्स में लगाए टोकन सिस्टम से श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक 1300 भक्तों को टोकन जारी किए हैं, जो कि वैष्णवी धाम या सरस्वती धाम में अपना मेडिकल करवाकर यात्रा की तिथि हासिल कर सके हैं। पहली बार शुरू  टोकन सिस्टम से जहां कुछ लोगों को परेशानी हुई, वहां अधिकतर लोगों ने राहत भी पाई। 
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार जम्मू आए नौजवानों के सामने परेशानियां और मुश्किल थीं, लेकिन उनके उत्साह के आगे यह कोई मायने नहीं रखती थीं।

दिल्ली से आए नौजवानों का कहना था कि पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा करने का मौका मिला है। टोकन सिस्टम भी उनके लिए नया है। कुछ का कहना था कि जब करंट रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो बिना वजह टोकन सिस्टम क्यों शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें