इससे पहले गुरुवार को 3474 संक्रमित मिले थे। 26 मरीजों की जान भी गई थी। जीएमसी में कोरोना संक्रमण से सात मरीजों की मौत के बाद शवों को एक ही एंबुलेंस में भरकर बाहर निकाला गया। शव गृह में भी स्टाफ की कमी के चलते परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जारी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए एक ही इलाके के श्मशान घाट भेजे जाने वाले शवों को एक ही वाहन में पहले जिप बैग उसके बाद लकड़ी के कॉफिन में रखकर भेजा जा रहा है। वाहन में पीपीई किट पहने चालक के मेडिकल स्टाफ रहता है जो इन शवों को घाट तक पहुंचाता है।