फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मिले 1937 नए संक्रमित, 19 लोगों को लील गया वायरस, इस तरह दें कोरोना को मात

Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। नए संक्रमित मामलों के साथ मृत्युदर में भी इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 1937 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 846 जम्मू संभाग और 1091 मरीज कश्मीर के हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 19 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। मरने वालों में 13 जम्मू संभाग के हैं। 
विज्ञापन


 
श्रीनगर 501
बारामुला 118
बडगाम 156
पुलवामा 55
कुपवाड़ा 59
अनंतनाग 75
बांदीपोरा 14
गांदरबल 40
कुलगाम 61
शोपियां 12
जम्मू 525
उधमपुर 72
राजोरी 45
डोडा 13
कठुआ 33
सांबा 25
किश्तवाड़ 03
पुंछ 30
रामबन 22
रियासी 78
ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात 

इस तरह आप खुद के साथ आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं

विशेषज्ञों के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके हम खुद के साथ आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। खासतौर पर शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि संक्रमण का प्रसार अधिकतर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से हो रहा है। ऐसे सामाजिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें और गैर जरूरी सफर से परहेज करें। कोविड वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जो कॉमन कोल्ड या सर्दी जुकाम में देखने को मिलता है। इस वायरस के लक्षणों में नाक बहना, सिर में तेज दर्ज, दस्त, खांसी, गला खराब, बुखार, थकान, उल्टी महसूस, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया ब्रोंकाइटिस की शिकायत होती है। 

इन बातों का रखें ध्यान

क्या करें
  • बाहर से आने पर हाथों को अच्छी तरह धोएं।
  • अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  • खांसी व छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर रखें।
  • मास्क पहनने को अनिवार्य बनाएं।
  • बुखार होने या अन्य लक्षण मिलने पर तुरंत खुद को आइसोलेट करके डॉक्टर की सलाह लें।

 
विज्ञापन

संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन सेचुरेशन का खास ख्याल रखने की जरूरत

कोविड संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन सेचुरेशन का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसमें अगर आप घर पर आइसोलेट हैं, तो 4 से 6 घंटे के भीतर नियमित रूप से पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन की रीडिंग लें। इसमें ऑक्सीजन सेचुरेशन 95 से कम नहीं जानी चाहिए। अगर 95 से कम आती है तो अलर्ट हो जाएं और 90 से नीचे आ जाती है तो समझ लीजिए इमरजेंसी है। इसी तरह शारीरिक बुखार 99 डिग्री से ऊपर नहीं जाना चाहिए। अगर बुखार बढ़ रहा है तो समझिए संक्रमण का अधिक असर हुआ है। इसमें 6 घंटे के भीतर पैरासीटामोल 500 मिलीग्राम लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें