जीएमसी जम्मू, सुपर स्पेशलिटी, गांधीनगर अस्पताल में कोविड बेड मरीजों से फुल
जीएमसी जम्मू में कोविड बेड मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि, सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जीएमसी जम्मू में 525 कोविड समर्पित बेड में से 502 पर मरीज हैं, 23 बेड खाली हैं। सीडी अस्पताल में 110 बेडों में से 86 भरे हुए हैं। गांधीनगर अस्पताल में 172 बेडों में से 96 पर मरीज हैं। गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक में 76 बेडों में से 76 फुल हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 61 बेडों में से 60 फुल हो चुके हैं। निजी अस्पतालों में बत्रा अस्पताल में 116 बेडों में से 72 पर मरीज हैं। नारायणा अस्पताल कटड़ा में 145 बेडों में से 138 पर मरीज भर्ती हैं।