उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता ने आश्रम के साइट कैंपस का दौरा कर बैठक में कोरोना नियंत्रण योजना के अंतिम रूप पर चर्चा की। इसमें सैंपलिंग, टेस्टिंग, बस रूट प्लान, साफ-सफाई, खानपान, बिजली, पानी, पार्किंग, सुरक्षा, लगेज आदि पर बात की गई। डीसी ने भार्गव डिग्री कॉलेज सांबा, जेकेईडीआई बाड़ी ब्राह्मणा कोविड केयर केंद्र और थपियाल, घगवाल टेस्टिंग लोकेशन का निरीक्षण किया।