जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को प्रदेश में 1005 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें श्रीनगर और जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं। संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ रिकवरी दर कम हुई है।
मार्च के शुरू में यह दर 97.7 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 94 फीसदी आ गई है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है। इसी तरह मार्च के शुरू में प्रदेश में कोविड सक्रिय मामलों की दर सिर्फ 0.65 फीसदी रह गई थी जो मौजूदा 4.48 फीसदी तक पहुंच गई है।
जम्मू कश्मीर में मौजूदा कोविड मृत्युदर 1.48 फीसदी है। हालांकि, मार्च के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट है। नए संक्रमित मामलों के साथ इन सभी दरों में तेजी से गिरावट आ रही है। मार्च के शुरू में जम्मू कश्मीर में कुल 126504 मामलों पर 829 ही सक्रिय मामले थे। हालांकि, मार्च में मृत्युदर 1.54 फीसदी था। रिकवरी दर में गिरावट के साथ सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद