फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाक के बीच फ्लैग मीटिंग पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से भारत-पाक सीमा पर हो रही गोलीबारी के बाद मंगलवार को महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) स्तर की बैठक हुई। भारतीय थलसेना के अधिकारियों ने इस बैठक में पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सेना के अधिकारी इस बात पर भी समहत हुए है कि दोनों देशों के बीच होने वाली फ्लैग मीटिंग फिर से शुरु होगी।

रुटीन के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ हर मंगलवार को हॉटलाइन पर बात करते हैं। इस दौरान वे नियंत्रण रेखा एवं अन्य क्षेत्रों के पास दोनों बलों के बीच के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

भारत ने सीजयफायर के मुद्दे को उठाया

सूत्रों को मुताब‌िक बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार हो रहे संघषर्विराम उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए इस पर अपना विरोध भी दर्ज करवाया है।

आपको बताते चलें क‌ि भारत सरकार ने डीजीएमओ को न‌िर्देश द‌िए थे कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में संघर्षव‌िराम उल्लंघन का मामला जरुर उठाया जाए और साथ ही बीएसएफ और पाक‌िस्तानी रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग कराई जाए।

पाकिस्तान अब तक नियंत्रण रेखा के पास 95 बार संघषर्विराम उल्लंघन कर चुका है जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 बार संघषर्विराम समझौते का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री अरुण जेटली ने तीनों सेना प्रमुखों से बात की

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी के मुद्दे पर मंगलवार को रक्षामंत्री अरुण जेटली ने तीनों सेना प्रमुखों से बात की है।

अभी तक यह पता नहीं चल सका है क‌ि रक्षामंत्री और सेना के प्रमुखों के बीच क‌िन-क‌िन मुद्दों पर बातचीत हई। पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन किए जाने के मुद्दे पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा था कि भारत ने पाकिस्तान की उत्तेजक कार्रवाई का उचित जवाब दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें