‘अमर उजाला’ की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने की मुहिम के तहत रविवार को गांधी नगर महिला कालेज के सभागार में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने की। उच्च शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन, योजना विकास मंत्री अजय सडोत्रा, आवास, संस्कृति व खेल मंत्री रमन भल्ला, पीएचई, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा, सहकारिता मंत्री मनोहर लाल शर्मा और नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे।
यह दूसरा अवसर है, जब अमर उजाला ने जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। पिछले साल भी महिला कालेज के सभागार में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने छात्रों से सीधे रूबरू होकर उनके सवालों का खुलकर जवाब दिया था। समारोह में जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।