बीएसएफ ने पाक सेना को लौैटाया पाकिस्तानी नागरिक
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के निकट शुक्रवार को बीएसएफ जवानों द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को वापस सौंपे जाने को लेकर बीएसएफ पीआरओ का बयान सामने आया है।
बीएसएफ पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार के दिन दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के अग्रिम पोस्ट बल्लड पर तैनात बीएसएफ की 176वीं वाहिनी के जवानों ने भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया था।
तलाशी ली गई तो उसके पास 12000 रुपये के करीब पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई। उसकी पहचान अशरफ (60) निवासी बोई, तहसील शकरगढ़, पुलिस स्टेशन लेसर, जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई।