मध्य प्रदेश के इटारसी में रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम ठप होने से शनिवार को जम्मू से अंडमान एक्सप्रेस रद्द कर गई है। 21 जुलाई को भी जम्मू से अंडमान एक्सप्रेस भी नहीं जाएगी। 19 और 21 जुलाई को जम्मू से जाने वाली झेलम एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। रद्द होने वाली ट्रेनों के यात्रियों को टिकट के पैसे वापस किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को बारिश की वजह से पूजा एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट रहीं। 17 जुलाई को जम्मू से 3 ट्रेनों को रद्द किया गया। गौरतलब है कि इटारसी में एक माह पहले आग लगने की वजह से रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम जलकर राख हो गया था, जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। सैकड़ों ट्रेनों को एक माह के भीतर रद्द किया जा चुका है।
22 जुलाई तक कुछ विशेष रूट की गाड़ियों को रद्द किए जाने की प्रक्रिया जारी है। जम्मू से पुणे जाने वाली (11078-11077) झेलम एक्सप्रेस 17 जुलाई को जम्मू से नहीं गई। यह ट्रेन 19 तथा 21 जुलाई को भी नहीं जाएगीर। शुक्रवार को हिम सागर एक्सप्रेस (16317) और अंडमान एक्सप्रेस (16032) जम्मू से रवाना नहीं हुईं।
जम्मू से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली (16032) अंडमान एक्सप्रेस 18 और 21 जुलाई को जम्मू से रद्द कर दी गई है। इस तरह की स्थिति पैदा होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन यात्रियों को पहले से सूचना है, वे रेलवे स्टेशन जाकर रिफंड ले रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रद्द होने वाली ट्रेनों के यात्रियों को रिफंड बिना किसी रुकावट के किए जा रहे हैं।