फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1528 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के किए दर्शन

Fri, 29 Jul 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा में शुक्रवार  को 1528  शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा का आंकड़ा 2,11,707 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


वहीं जम्मू स्थित  भगवती नगर यात्री निवास से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रियों का अब तक का सबसे छोटा 371 श्रद्धालुओं का जत्था आगे की यात्रा के लिए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। 

कुल नौ वाहनों में कड़ी सुरक्षा में रवाना किए गए शिवभक्तों में 245 पुरुष, 74 महिलाएं और 52 साधु शामिल रहे। छोटा जत्था होने के बावजूद शिव भक्तों की श्रद्धा और यात्रा को लेकर उत्साह भरपूर रहा और बम-बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ की पवित्र गुफा में सावन महीने मेंहिमलिंग के दर्शन करने को लेकर वह काफी उत्साहित है। कश्मीर में बिगड़े हालात का असर अमरनाथ यात्रा पर भी देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें