फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आज 200 बसों से 9000 कश्मीरी पंडित जाएंगे श्री माता खीर भवानी मंदिर, गांदरबल में उमड़ेगा आस्था का महासागर

Sat, 20 Jun 2026 11:31 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता खीर भवानी के दर्शन के लिए जम्मू से 200 बसों में 9000 से अधिक प्रवासी कश्मीरी पंडित गांदरबल रवाना होंगे। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा, भोजन और ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जानीपुर में माता खीर भवानी मंदिर को रंग-रोगन करते कारीगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता खीर भवानी का दर्शन करने जम्मू से शनिवार को 200 बसों से 9000 से ज्यादा प्रवासी कश्मीरी पंडित गांदरबल जाएंगे। जम्मू से गांदरबल तक जाने-आने, खानपान और रहने की पूरी व्यवस्था राहत एवं पुनर्वास विभाग की तरफ से नि:शुल्क रहेगी। दिल्ली से विशेष रूप से जेकेएसआरटीसी की तीन बस से सौ से अधिक श्रद्धालु भी पहुंचेंगे। पिछले साल पहलगाम हमले के चलते माता खीर भवानी मंदिर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम थी। बमुश्किल तीन हजार लोग गए थे लेकिन इस बार सुरक्षा और सुविधा बढ़ने से संख्या लगभग तिगुनी हो गई है।

विज्ञापन


20, 21 और 22 को माता के दरबार में सेवा कर कश्मीरी पंडित 23 जून को जम्मू लौटेंगे। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद कारवानी खुद व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। शनिवार की सुबह 6.30 बजे प्रवासी शिविर जगती से सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता कराने के बाद बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। दोपहर करीब 12 बजे रामबन में श्रद्धालुओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।

शाम को गांदरबल पहुंचने पर सभी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रोका जाएगा। इसके अलावा तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर परिसर में लगे वाटरप्रूफ टेंट और नवनिर्मित यात्री निवास में भी सैकड़ों श्रद्धालु रहेंगे। डॉ. कारवानी ने बताया कि दूसरे दिन 21 जून को मंदिर परिसर में आयोजित भव्य पूजा-अर्चना में विभिन्न जगहों से आए 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। 22 जून को सभी ऐतिहासिक मेला का मजा लेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जून को सभी वापसी करेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान किसी से भी एक रुपये भी शुल्क नहीं  लिया जाएगा।

घाटी में अन्य स्थलों का भी श्रद्धालु करेंगे दर्शन
गांदरबल के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर के अलावा घाटी में चार अन्य जगह भी माता का अंश विराजमान है। 21 से 22 जून के मध्य कश्मीरी पंडितों को इन स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इसमेंकुपवाड़ा का टीकर, कुलगाम स्थित मंजगाम और देवशर, अनंतनाग जिले में लोगरीपोरा स्थित माता खीर भवानी माता मंदिर का श्रद्धालु दर्शन करेंगे।

जानीपुर और जगती में भी जगमग हुआ मंदिर
जम्मू में जानीपुर और प्रवासी शिविर जगती में भी श्री माता खीर भवानी का मंदिर है। इन दोनों जगहों पर जिला प्रशासन साफ-सफाई, सुरक्षा, शौचाल, पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। भव्य सजावट की गई है। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद कारवानी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू सेे श्री माता खीर भवानी मंदिर तक श्रद्धालुओं को ले जाने, खानपान और रहने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क की गई है। पिछले साल पहलगाम हमले के चलते भक्तों की संख्या कम थी लेकिन इस बार नौ हजार से अधिक श्रद्धालु जा रहे हैं। सभी को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान की जाएगी।- डॉ. अरविंद कारवानी, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें