फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा शुरू होने में एक माह, दोमेल से पवित्र गुफा तक ट्रैक की जांची प्रगति

विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग में जरूरी काम समय पर हो पूरे : डीसी
विज्ञापन
डीसी गांदरबल ने यात्रा मार्ग पर जरूरी काम समय पर पूरे करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने में एक महीना शेष है। मध्य कश्मीर के बालटाल से यात्रा मार्ग के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। ये निर्देश सोमवार को बालटाल के दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी गांदरबल श्यामबीर ने जारी किए। इनमें क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन, बिजली केबल बिछाने, शौचालय सुविधाएं, बाढ़ सुरक्षा उपाय और पार्किंग क्षेत्र के कार्य शामिल हैं।

उन्होंने जलशक्ति विभाग, केपीडीसीएल, आईएंडएफसी, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। उपायुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। श्यामबीर ने विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सभी काम समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इससे पहले डीसी ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ दोमेल से पवित्र गुफा तक यात्रा ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैक के विकास, रेलिंग, वायर मेशिंग, बर्फ हटाने, सुरक्षा कार्यों, ट्रैक में रोशनी और अन्य आवश्यक कार्यों सहित सभी संबंधित कामों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए तीर्थयात्रियों का अगि्रम पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक साढ़े तीन लाख के करीब यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवाया है। इसके साथ ही जल्द ऑफलाइन और ऑनलाइन के साथ हेलिकॉप्टर सुविधा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही गांदरबल में अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा को दुकानों के लिए 134 आवेदनों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें