फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने फहराया 35 मीटर लंबा तिरंगा

विज्ञापन
रियासी में रैली निकालते हुए विद्घार्थी परिषद के सदस्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। प्रदेश से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के दिवस पर शुक्रवार को अभाविप ने नगर में एक रैली निकाली। इस रैली में 35 मीटर लंबा तिरंगा फहराकर भारत माता का जयघोष किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की यह रैली स्थानीय जनाना पार्क से शुरू होकर चौक चबूतरा तथा मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। परिषद के विभाग संयोजक आकाश दीप सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई पार्टियों के नेता कहते थे कि अब जम्मू कश्मीर के लोगों को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनकी सभी बात झूठी साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि अब कश्मीर में भी हर स्थान पर लोग तिरंगे केे साथ नजर आ रहे हैं। तीन वर्षों से आतंकवाद तथा पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। आए दिन होने वाली हड़ताल तथा बंद का अब कहीं असर नहीं दिखता। वहीं, जिला संयोजक ठाकुर अभिजीत सिंह ने कहा कि आजादी के 75वेें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परिषद तीन सौ गांव में तिरंगा फहराकर जश्न मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें