डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल
पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि देश में नागरिकों और मीडिया में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्र के लिए बाटम लाइन तैयार हो यह समय की जरूरत है। नई दिल्ली में शनिवार को आतंकवाद, कश्मीर और मीडिया पर एक दिवसीय अधिवेशन के समापन सत्र में सिंह ने कहा विश्व में सबसे विकसित देशों में शामिल अमेरिका और ब्रिटेन में भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बाटम लाइन निर्धारित है।
उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा है तो बस पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर के हिस्से व गिलगित और बाल्टीस्तान को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मु़क्त करवाकर भारत में शामिल करने का है ताकि जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने जिस रियासत का विलय भारत में किया था उसका पूरा स्परूप भारत में मिले।
सिंह ने अलगववादियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा है। उन्होंने कहा अगर आतंकवाद से तथाकथित आजादी मिलती हैं और जेहाद से जान गंवाने पर स्वर्ण मिलता है तो अलगाववादियों को उदाहरण पेश करते हुए कम से कम अपने परिवार के एक बच्चे को पत्थरबाज या तथाकथित शहीद बनाना चाहिए।