फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफाखोरों पर कसा शिकंजा

Mon, 06 Oct 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद के उपलक्ष्य पर मीट की दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने वाले और मुनाफाखोरों के अलावा क्वालिटी मीट लोगों को मिले इसे सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता और जन वितरण विभाग और पशु पालन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को करीब 110 दुकानों पर औचक छापेमारी कर 28 लोगों को नियमों और दिशा निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना किया।
विज्ञापन


उपभोक्ता और जन वितरण विभाग जम्मू के निदेशक गंदर्भ सिंह चिब का कहना है कि ईद के त्योहार पर लोगों को गुणवत्ता पर आधारित मीट मिले। इसके लिए मलिक मार्केट, गुज्जर नगर, भठिंडी आदि इलाकों में सीएपीडी और पशु पालन विभाग की टीमों ने छापेमारी की।

इस दौरान मीट की क्वालिटी की जांच करने के अलावा उपभोक्ताओं से मुनाफा वसूली न हो इसके लिए दुकानदारों को रेट लिस्ट प्रदर्र्शित करने और तय रेट के हिसाब से ही वसूल करने की हिदायत दी। उनका कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले 28 दुकानदारों को मौके पर ही जुर्माना किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें