फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डाइग्नोस्टिक लैब पर कसा शिकंजा

Fri, 06 Nov 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अवैध डाइग्नोस्टिक लैब पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह लैबों को बंद करवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये लैब बिना दस्तावेजों के चल रही थी।
विज्ञापन


सीएमओ डा चमन भसीन, जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान की टीम ने गुज्जरमंडी और खेवरा क्षेत्र में कई लैबों पर शुक्रवार को औचक छापेमारी की। इस दौरान जांच करने पर टीम ने पाया कि कई लैब बिना पूरे दस्तावेज के चलाए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं कई लैबों में काम कर रहे कर्मियों के पास न तो कोई प्रमाणपत्र मिला न ही डिप्लोमा या डिग्री। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने छह लैब को तत्काल बंद करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम में मौजूद अधिकारियों ने लैब संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक लैब के सभी कागजात पूरे नहीं हो जाते व जांच कराने के लिए योग्य कर्मी नहीं रखे जाते तब तक इन लैबों को न खोला जाए।

इसके साथ ही जिला मास मीडिया अधिकारी ने बताया कि शहर में करीब दो दर्जन अवैध लैब चलाई जा रही है। ऐसी सभी लैबों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही अन्य अवैध लैबों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें