प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले कटड़ा में सोमवार को मॉक ड्रिल होगी। जम्मू से हेलीकाप्टर में कटड़ा पहुंचने के बाद श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह तक गाड़ियों से मॉक ड्रिल की जाएगी। हालांकि सुरक्षा कारणों से ड्रिल कब होगी। इसकी जानकारी अचानक सुरक्षा एजेंसियों व सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मॉक ड्रिल भी की जाएगी। उधमपुर से प्रधानमंत्री के लिए विशेष गाड़ियों का काफिला निकलेगा। भाजपा के पदाधिकारियों से बैठक केअलावा एक फुटबाल मैच का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।
जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। एसपीजी के आईजी, एक डीआईजी समेत पांच सदस्यों की टीम शनिवार दोपहर से ही श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय व आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा समीक्षा कर रही है।
सीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में
सुरक्षा दस्ता
- फोटो : FILE PHOTO
दीक्षांत समारोह के सभागार में सुरक्षा की जानकारी हासिल की। ट्रैफिक विभाग ने भी हाईवे व कटड़ा दोमेल चौक से व्यवस्था में बदलाव के आदेश दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ककरयाल से दोमेल तक सुबह पौने बजे से पहले सभी गाड़ियों को कटड़ा तक भेजा जाएगा, जो समारोह में शामिल होंगी। ककरयाल से कटड़ा के बीच डीपीएस स्कूल में हल्के वाहनों की पार्किंग रखी गई है। सुबह दस बजे से पहले इस स्थल में पार्किंग होगी।
श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल में भी सुबह दस बजे से पहले सभी मेहमानों को अपनी गाड़ियों की पार्किंग करनी होगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आसपास किसी गाड़ी को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। दोमृेल से कटड़ा व पेंथल के बीच सभी सार्वजनिक गाड़ियों की आवाजाही को सुबह नौ बजे से दस बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचने के दौैरान उनका भाजपा के नेता स्वागत करेंगे। कुछ देर बाद ही वह हेलीकाप्टर से सीधे श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। विशेष गाड़ियों से वह सभागार पहुंचकर छात्रों व स्टाफ को संबोधित करेंगे। इस बीच, केंद्रीय राज्यमंत्री डा जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।