फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर से कश्मीर तक सुरक्षा का चक्रव्यूह

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर लखनपुर से लेकर कश्मीर तक सुरक्षा का चक्रव्यूह बनाया गया है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम और जम्मू के एमए स्टेडियम सहित राज्य में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को गणतंत्र दिसव मनाया जाएगा। बार्डर और एलओसी पर सुरक्षा बलों ने अपनी पूरी नजरें घुसपैठ के रास्तों पर गढ़ा दी हैं। सोमवार को पूरी रियासत में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसे स्थानों पर विशेष जांच दस्तों की मदद से जांच की गई। हर आने-जाने वाली ट्रेन, फ्लाइट और बस की जांच की गई।

आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए रियासत भर के प्रमुख इलाकों में सीआरपीएफ, सेना, पुलिस, बीएसएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

सोमवार को पुलिस की एसओजी ने कई जगहों पर नाके लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाली बसों और अन्य वाहनों की जांच की। सीमांत इलाकों से आने वाले वाहनों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

एलओसी पूरी तरह से सील

उत्तरी कश्मीर के डीआईजी गरीब दास का कहना है कि एलओसी के हर रास्ते को सील कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर कमान संभाली है। आतंकियों की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राजोरी-पुंछ में भी एलओसी के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

डीआईजी जम्मू कठुआ रेंज अशकूर वानी का कहना है कि बार्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

पुलिस के पास किसी तरह के हमले की सूचना या धमकी नहीं, लेकिन हालिया आतंकी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को हर तरह से मजबूत किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें