ऑनलाइन टिकट सुविधा के लिए तैयार साफ्टवेयर का चल रहा परीक्षण
दो साल बाद हो रही अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यात्रा रूट पर टेंट की सुविधा मिलेगी। लखनपुर से ही सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया दी जाएंगी। हेलिकॉप्टर सुविधा पर जल्द ही फैसला किया जाएगा। टिकट ऑनलाइन ही मिलेगा। फिलहाल बोर्ड की ओर से ऑनलाइन टिकट सुविधा के लिए तैयार साफ्टवेयर का परीक्षण चल रहा है। इसके एक सप्ताह के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसकी मंजूरी के साथ ही हेलिकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर एमआई 17 हेलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
-नीतीश्वर कुमार, सीईओ, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड
यह भी होगा
- सभी यात्रियों का पांच लाख का बीमा होगा। पहले तीन लाख रुपये का बीमा होता था।
- पोनी व घोड़े का 50 हजार का बीमा एक साल के लिए। पहले केवल तीन महीने के लिए बीमा प्रभावी था।
- रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफेशन (आरएफआईडी) से सभी यात्री लैस होंगे ताकि सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें ट्रैक किया जा सके। इसका शुल्क पंजीकरण में ही शामिल है।
- हेलीपैड पर कैफेटेरिया भी होगा। यहां चाय-कॉफी, जूस आदि सामान्य रिफ्रेशमेंट मिल सकेगा। कैफेटेरिया संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।