फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: तीन युवकों को रूसी सेना ने जबरन युद्ध में धकेला, जम्मू के अलावा इन राज्यों के नौजवान भी बनाए गए 'सैनिक'

Sun, 14 Sep 2025 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ये उन 13 भारतीयों के समूह में शामिल हैं जिन्हें एजुकेशन वीजा पर रूस जाने के बाद सैन्य सेवा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के तीन युवक रूस-यूक्रेन युद्ध में फंस गए हैं। ये उन 13 भारतीयों के समूह में शामिल हैं जिन्हें एजुकेशन वीजा पर रूस जाने के बाद सैन्य सेवा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। जम्मू के रहने वाले तीन युवकों में एक ज्यौड़ियां और दो कानाचक क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन युवकों के रिश्तेदारों ने सांसद जुगल शर्मा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही गुहार लगाई कि वे केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करें और युवकों को वहां से बचाने के प्रयास करें। 

विज्ञापन


ज्यौड़ियां के पहाड़ीवाला गांव का रहने वाला सचिन खजूरिया डेढ़ महीने पहले रूस गया था। सचिन के चाचा रोमी खजूरिया ने बताया कि दो दिन पहले सचिन ने व्हाट्सएप पर काॅल की। पूरे मामले की जानकारी दी। यह भी बताया कि उसके साथ कानाचक क्षेत्र का रहने वाला सुमित शर्मा भी है। कानाचक का एक और युवक भी उनके साथ है, जिसका मुझे नाम हीं पता। युवक ने बताया कि हमें धोखे से युद्ध में ले जाया गया। हमारे पास कोई ट्रेनिंग नहीं है। कुछ साथी मारे भी गए हैं। भारतीयों के समूह में जम्मू के अलावा पंजाब के तीन, उत्तर प्रदेश के दो, हरियाणा के तीन और राजस्थान के दो लोग शामिल हैं। 

नौकरी के बदले सैन्य शिविर ले गए
इन युवकों को एजुकेशन वीजा के साथ नौकरी का झांसा देकर वहां पहुंचाया गया है। ट्रेनिंग के बाद 20 लाख रुपये और दो लाख प्रति माह देने के लिए कहा लेकिन ट्रेनिंग की जगह सैन्य शिविर में ले गए। बाहर जाने से रोक दिया गया। युवकों का कहना है कि वे ब्रेड और जैम खाकर गुजारा करते हैं। अगर वे वापस लौटने की मांग करते हैं तो उन्हें बंदूक के बल पर धमकाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें