रियासी। जिले मेें कोरोना महामारी एक बार फिर से पांव पसारने लगी है। रविवार को तीन ट्रैवलर्स संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रियासी में संक्रमितों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। एक सप्ताह से लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने सभी ढाबों, रेस्तरां को सुबह नौ से शाम नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी है। पहले सात बजे तक समय निर्धारित किया था। हालांकि प्रशासन ने पचास प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति दी है।