फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। राष्ट्रीय गो रक्षा समिति गो सेवा संघ ने बैठक कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है। बैठक में कहा गया कि गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक गाथाओं में भी गाय हितकारी बताया गया है। मौजूदा समय में गाय की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। संगठन का मुख्य उद्देश्य भी गाय को बचाना और संरक्षण करना है।
विज्ञापन

बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठन को मजबूत कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की आवाज को बुलंद किया जा सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकेश सिंह पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव संदीप सिंह, महासचिव गौरव जम्वाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, भवानी ठाकुर ने भी विचार रखे। बाद में सभी को गाय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें