पुलवामा में पुलिस नाका पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने 24 घंटे के भीतर ही जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर आतंकियों के हौसले पस्त कर दिए है। सोमवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।
आतंकियों के पास से एक एके-47,1 पिस्तल के साथ आधुनिक हथियार एम-4 कार्बाइन राइफल भी बरामद हुई है। बता दें कि मारे गए आतंकियों में से दो पाक के जबकि एक स्थानीय आतंकी थे। मारे गए आतंकियों कि पहचान वसीम टाइगर, तलह रशीद, महमूद के रूप में हुई है।
आपकों बता दें कि सेना के द्वारा मारे गए आतंकी तलह रशीद जैश प्रमुख अजहर मसूद का भतीजा है। आईजी मुनीर खान ने सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ा कामयाबी है। आपकों बता दें कि घाटी में इन दिनों सेना ने लगातार कई आतंकियों को ढेर कर आतंकियों के हौसले को पस्त कर दिया है।