फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में बड़ी कामयाबी: तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, सात AK-47 राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद

Sun, 14 Sep 2025 05:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ में तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार कर सात एके-47 राइफलें और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। आईजीपी जम्मू ने इसे पुलिस की कड़ी मेहनत और बेहतरीन जांच का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
एके-47 राइफलें बरामद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया है और सात एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। यह जानकारी रविवार को जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टुटी ने दी।

विज्ञापन


आईजीपी जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए इसे पुलिस की शानदार जांच करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम की दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दृढ़ निश्चय और लगातार की गई जांच के चलते तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 07 एके राइफलें (जिनमें से 04 पहले बरामद की गई थीं) और भारी मात्रा में जंगी सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनसे और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें