फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश के तीन तलवारबाज एशियन गेम्स में खेलने से अब एक कदम दूर, 24 को होगा ट्रायल

Tue, 02 May 2023 12:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विशाल थापर, ऋषिका खजूरिया और रिया बख्शी का चयन एशियन गेम्स के लिए होने वाले अंतिम चयन ट्रायल के लिए हुआ है। यह ट्रॉयल 24 मई से होगा।
विज्ञापन
Fencer (File) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के तीन तलवारबाज एशियन गेम्स में खेलने से बस एक कदम दूर हैं। विशाल थापर, ऋषिका खजूरिया और रिया बख्शी का चयन एशियन गेम्स के लिए होने वाले अंतिम चयन ट्रायल के लिए हुआ है। यह ट्रॉयल 24 मई से होगा। एशियन गेम्स इस वर्ष 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक हांग्जो चीन में होंगे।

विज्ञापन


देश भर से छह खिलाड़ियों को ट्रॉयल के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। इसमें तीन जम्मू-कश्मीर से है। पूणे में हुई 33वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में टॉप छह रैंक हासिल करना चयन का आधार था। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी विशाल थापर सेबर व्यक्तिगत राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता हैं और रैंक-4 है।

वहीं, ऋषिका खजूरिया का सेबर फेंसर राष्ट्रीय रैंक-6 और रिया बख्शी फाइल व्यक्तिगत कांस्य पदक विजेता हैं और उनका रैंक-3 है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने संचार पर जम्मू-कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को इस बाबत सूचित किया है। सभी तलवारबाज एमए स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र के शिक्षार्थी रहे हैं।
विज्ञापन


विशाल थापर वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं ऋषिका खजूरिया ने फेंसिंग हॉल एमए स्टेडियम में, जबकि रिया बख्शी को पूर्व अंतरराष्ट्रीय फ़ेंसर उज्ज्वल गुप्ता ने प्रशिक्षित किया है। जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन के संयोजक राशिद अहमद चौधरी ने कहा कि फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव ने भी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें